रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी – अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को एक ही दिन में छह अस्पतालों को सील कर दिया। कार्रवाई जीवन हॉस्पिटल सलेमपुर कोन, शिव माया हॉस्पिटल रामापुर, मेडिजोन हॉस्पिटल नहरिया रोड, प्रज्ञा हेल्थ केयर रामापुर, प्रेम पॉलीक्लिनिक खीरी टाउन और अभा हेल्थ केयर महेवा गंज पर की गई। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि बिना पंजीकरण और अयोग्य स्टाफ से चल रहे अस्पतालों पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
