पत्नी की इस शर्त पर चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी गैस पर ही बनाऊंगी, इस शर्त को मानने पर हुई विदाई
रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर-खीरी! पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में *परिवार परामर्श केन्द्र* में नवागंतुक प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता कुशवाहा व काउंसलरों के अथक प्रयास से 11 परिवारों में सुलह कराके पुनः दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के लिए विदाई कराने का सराहनीय कार्य किया गया है |
बताते चलें कि नवांगतुक परिवार परामर्श केन्द्र की प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता कुशवाहा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन लखीमपुर में स्थित परिवार परामर्श केन्द्र माह में प्रथम तृतीय शनिवार को काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी , व महिला आरक्षी निकिता राठौर , मुद्रिका चौहान एवं मेहा सिंह के अथक प्रयास से परिवारों को विघटन से रोकने के लिए कुल 22 मामले जो कि साझी गृहस्थी में निवास को लेकर , घरेलू हिंसा के , अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एवं परिवारिक कलह के थे ,एक प्रकरण में शिकायतकर्ती अपने पति और ससुरालियों के विरूद्ध उत्पीड़न की शिकायत की थी जिसमे आज दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र में बुलाया गया दोनों पक्षों में काउन्सलिंग की गयी तब काउंसलिंग किये जाने पर जानकारी में आया कि पत्नी के चूल्हे पर खाना न बना पाने के कारण दोनों पक्षों के कलह उत्पन्न हो गयी थी पत्नी ने कहा कि चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊगी, गैस पर खाना बनाऊंगी, पत्नी की इस शर्त को मानते हुए पति अपनी पत्नी को विदा करके साथ लेकर गया है , सभी प्रकरणों में आपसी मतभेद को दूर करने के लिए काउंसलर के सहयोग से सुलह समझौते का प्रयास करके 11 जोड़े पति-पत्नी की साथ साथ रहने के लिए विदा करायी गयी है,06 मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण व 05 मामले जिसमें पक्षकारों में अभी मनमुटाव होने कारण उन्हें सोचने समझने का समय दिया गया है | परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा परिवारो में आपसी मतभेद के कारण विघटन से बचाने का काफी सराहनी कार्य किया जा रहा है |
