रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया। जिले के बरहज तहसील में शुक्रवार को विशेष संचारी व संक्रमण रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने की। इस अवसर पर बरहज तहसील के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका परिषद गौरा बरहज, ब्लॉक बरहज, आशा, आंगनबाड़ी विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उप जिलाधिकारी ने सभी को संचारी व संक्रमण रोगों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उप जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। बैठक में रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता, स्वच्छता और समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
