सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) चिकित्सालय में योग दिवस का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरंविंद किशोर की उपस्थिति में डॉ. रमा कांत यादव के नेतृत्व में नेहरू मार्केट और सिविल लाइन डिस्पेंसरी के कर्मचारियों सहित अस्पताल के कर्मियों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, पद्मासन, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। योग दिवस का उद्देश्य 'करें योग, रहें निरोग' को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर डॉ. वासु खन्ना, डॉ. शिल्की जैन, डॉ. रोहित चौधरी, हेम सिंह तोमर, नीरज अग्रवाल, समीर खान, कृष्ण कांत मिश्र, दिव्या शर्मा, बिंद्रावन, मनदीप सिंह, मदन मोहन कर्णवाल, पुष्पा, आनंद कुमार, दीपेश, राजेंद्र सिंह, सुभाष चंद, प्रवीण, ललित कुमार, विक्रम, फिरोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योग किया और आयोजन को सफल बनाया।
