रिपोर्ट : रंजना तिवारी
बरहज (देवरिया) : कांग्रेस पार्टी द्वारा बरहज विधानसभा के नंदना वार्ड स्थित विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में आयोजित "संविधान बचाओ सम्मेलन" में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि संविधान के कारण ही समाज का हर वर्ग आज सम्मानजनक जीवन जी रहा है। उन्होंने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा इसमें बदलाव कर दलितों और पिछड़ों के अधिकारों को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।"
पूर्व जिलाध्यक्ष और बरहज विधानसभा के नेता रामजी गिरि ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने बड़े त्याग और परिश्रम से संविधान की रचना की, जिसके कारण आज हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को संविधान से परेशानी है और वह इसे बदलना चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है।
सम्मेलन में जयदीप त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मार्कण्डेय मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, सुनील तिवारी, गोविंद मिश्र, प्रेमलाल भारती, बदरे आलम, आलोक त्रिपाठी राजन, दीनदयाल यादव, हर्षित सिंह, मनोज राव, चंद्रभूषण पांडेय, विजय शंकर मिश्र, मनीष रजक, वजीर अहमद, सुरेंद्र उपाध्याय, जयराम उपाध्याय, अवधेश यादव, डॉ. याहिया अंजुम, विनोद तिवारी, व्यास दूबे, मायाशंकर सिंह, कैलाश गिरि, वीरेंद्र तिवारी, श्रीप्रकाश पाल, सुरेंद्र कुशवाहा, सोनिया देवी, हेमंती देवी, धीरज यादव, राकेश यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने किया।
