अनाथालय/भोजनालय की जमीन पर किया कब्ज़ा, प्रशासन बना मूकदर्शक
रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर शहर में मेला मैदान रोड पर स्थित अनाथालय पर लोगों ने अवैध रूप से किया कब्जा गोविंद गुप्ता जो कि गोविंद डेरी के मालिक हैं के द्वारा महेवा स्टेट से मिलकर अनाथालय को अपने नाम कर लिया गया है और जिस दुकान में गोविंद डेरी चल रही है उस जगह का भी बैनामा नहीं है बगैर नक्शा पास किए हुए इतनी बड़ी बिल्डिंग बना ली गई तथा अतिक्रमण होने के नाम पर भी उसी बिल्डिंग पर से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है इसके अतिरिक्त लेनदेन करके अनाथालय में अनाधिकृत रह रहे स्थानीय सभासद कुमदेश शंकर शुक्ला की मदद से अनाथालय पर भी कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं अनाथालय में वर्षों से कब्जा जमाए बैठे कुमदेश शंकर शुक्ला और उनके परिवार के लोग जिसमें अनुज शुक्ला पुनित शुक्ला कुबेर शंकर शुक्ला और उनका परिवार अनाथालय को बंद करके बाहरी दुकानों का किराया खा रहे हैं सूत्र बताते है कि उसमें चल रही ₹10 के खाने वाली दुकान पर जिससे गरीबों को भरपेट भोजन दिया जा रहा था उस पर भी कब्जा कर लिया गया है तथा दुकान बंद कर दी गई है इसी तरह से पूर्व में जो ट्रांसपोर्ट चल रहा था उसको बंद कर दिया गया है कुछ दबंगों और गोविंद गुप्ता द्वारा मिलकर उस पर ताला लगा दिया गया अगर समय रहते प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो अनाथालय पर कब्जा छुड़ाना एक बड़ी चुनौती बन जाएगी अनाथालय के अध्यक्ष और महामंत्री डर की वजह से कभी वहां नहीं आते हैं क्योंकि कमेटी को समाप्त कर दिया गया है और उनको घुसने नहीं दिया जाता है*
*उपरोक्त अनाथालय तथा गोविंद डेरी की दुकान गाटा संख्या 1375 जो की आबादी में दर्ज है जोकि महेवा स्टेट की जगह नहीं है जिसका मुकदमा कोर्ट में हार चुकी महेवा स्टेट द्वारा पैसे के लालच में गोविंद डेरी के मालिक को बेच दी गई है। जोकि सरासर गलत है।
