रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् लखीमपुर नगर इकाई द्वारा आज श्री राम चौराहे पर केरल सरकार के वैचारिक द्वेषपूर्ण निर्णयों और अभाविप कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन केरल सरकार द्वारा पीएम श्री योजना को वैचारिक कारणों से अस्वीकार करने तथा केरल प्रांत मंत्री श्री ई. यू. ईश्वरप्रसाद पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा मंत्री के संरक्षण में किए गए हमले के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी की और लोकतंत्र में हिंसा व योजनाओं के बहिष्कार जैसी मानसिकता की कड़ी आलोचना की।
इस विषय पर विभाग संयोजक अजय पाण्डेय ने बताया कि जिस प्रकार केरल राज्य मे SFI के लोग वहां के शिक्षा मंत्री "वासुदेव शिवानकुट्टी" के संरक्षण मे छात्र हित कि बात करने वाले पर जानलेवा हमला करा दिया जाता है, यह एक लोकतान्त्रिक सरकार का परिचय नही है। और यह बेहद निंदनीय ऐसे शिक्षा मंत्री को को कुर्सी से छोड़ देनी चाहिए,
इस अवसर पर जिला संयोजक तनिष्का ने कहा कि —
"केरल सरकार का यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में वंचितों को मिलने वाले लाभ से उन्हें वंचित करने का प्रयास है, जो छात्रों के हित में नहीं है।"
नगर मंत्री हर्षित ने कहा —
"एक वैचारिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता पर हमला, लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। यह हमला केवल अभाविप पर नहीं, अपितु छात्र शक्ति की अभिव्यक्ति पर हमला है।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप नगर आंदोलन संयोजक अनमोल, सौम्य अनुभव,युवराज,शिवा जी,रजत,सुधांशु,कृष्णा,हरुद्यांश, शौर्य,आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्
लखीमपुर नगर इकाई
