रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
अक्सर देखा जाता है कि मामूली विवाद भी थाने तक पहुंच जाते हैं और कई बार गोली चलने जैसी घटनाएं सामने आ जाती हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश का एक गांव ऐसा भी है, जहां पिछले 37 वर्षों से कोई भी विवाद थाने तक नहीं पहुंचा है. यहां हर झगड़े और मतभेद का हल आपसी बातचीत और समझौते से किया जाता है. यह मिसाल कायम की है शाहजहांपुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव ने.*
नियामतपुर ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 1 हजार 400 है. गांव में मजरा गांव बिजलीखेड़ा और नगरिया बहाव भी शामिल हैं. यहां के ग्रामीण बताते हैं कि 1988 से अब तक गांव से कोई भी शिकायत थाने नहीं गई. जो भी विवाद या झगड़ा हुआ, उसे गांव के बड़े-बुजुर्ग और पंचायत मिलकर सुलझा लेते हैं.*



