रिपोर्ट : बी के सिंह
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पसगवाँ के नेतृत्व में आज दिनांक- 08.09.2025 को थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा, एक 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद कर अभियुक्त जयसिंह पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम भानपुर थाना पसगवाँ जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पसगवाँ पर मु0अ0सं0 321/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
जयसिंह पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम भानपुर थाना पसगवाँ जनपद खीरी
*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 हरीश कुमार सिंह थाना पसगवां जनपद खीरी
2.हे0का0 अखिलेश कुमार यादव, थाना पसगवां जनपद खीरी
3.का0 रोमी कुमार थाना पसगवां जनपद खीरी
4.का0 अंकित कुमार थाना पसगवां जनपद खीरी
5.का0 अनुरूद्ध कुमार थाना पसगवां जनपद खीरी



