मुरली मनोहर पांडेय
जिला प्रोवेशन अधिकारी के निर्देश के क्रम मे संकल्प हब फार इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अन्तर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड परदहां के कृष्णा पी0जी0 कॉलेज पिपरीडीह में अध्यनरत बालक एवं बालिकाओं के बीच कानूनी अधिकारों व अधिनियमों के बारे में चर्चा की गई उपस्थित सभी बालक और बालिकाओं को पास्को अधिनियमों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सोशल मीडिया ) के सकारात्मक व नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे वह अपने जीवन को प्रभावित ढंग से जीने का अधिकार प्राप्त कर सके तथा अपने साथ होने वाले अन्याय के बारे में कदम उठाने के लिए पहल कर सके। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को श्रीमती अर्चना राय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, शक्ति सदन, सखी निवास, आदि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा श्रीमती हुमा रिज़वी द्वारा बालिकाओं को कानूनी अधिकारों के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई, श्रीमती सुनीता द्वारा 181 सखी -वन स्टांप सेंटर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, श्रीमती राखी राय द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्यों को बताते हुए घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के विषय मे जानकारी दी गई, श्रीमती तृप्ति राय द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1098, वीमेन पावर नंबर 1090, पुलिस हेल्प लाइन 112, साइबर क्राइम 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम मे डिस्ट्रिक मिशन को-ऑर्डिनेटर श्रीमती अर्चना राय परामर्शदाता/ अधिवक्ता श्रीमती हुमा रिज़वी, राखी राय जेंडर स्पेशलिष्ट, श्रीमती सुनीता केस वर्कर, वन स्टॉप सेंटर, श्रीमती तृप्ति राय जेंडर स्पेशलिष्ट, शाहबाज़ अली खान, प्रबंधक तेज बहादुर यादव, प्रधानाचार्य राम अवध यादव तथा समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका, बालक तथा बालिकाएं उपस्थित रहीं।
