मुरली मनोहर पांडेय
मऊ: जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह दोनों नेता देश के लिए अनमोल रतन थे
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी नेतृत्व के धनी थे उनके कार्यकाल में देश के विकास करने की क्षमता चरम उत्कर्ष पर था जहां सरदार पटेल ने कई रियासतों को भारत में मिलाया वही श्रीमती इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके उसका भूगोल बदलने का काम किया उनके नेतृत्व क्षमता के आगे विदेश की बड़ी शक्तियां भी नतमस्तक हुई थी इसलिए दोनों नेताओं से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलकर देश को मजबूत करने की आवश्यकता है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव कैलाश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में नफरत फैलाने का माहौल तैयार कर रही है जबकि श्रीमती इंदिरा गांधी और सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांटने का काम किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनके पदों चिन्ह पर चलकर के देश में नफरत को खत्म कर प्यार का माहौल बनाने की आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल किसान आंदोलनों के महारथी थे बरदौली और खेड़ा में किसानों को एकत्र कर उन्होंने किसानों का नेतृत्व किया वहीं भारत की एकता और अखंडता के मजबूत स्तंभ थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी साहसी एवं निर्भीक नेता थी उन्होंने देश हित में साहसी निर्णय लिया।
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार देश को अनियमितता की तरफ धकेलने की कोशिश कर रही है वह गरीब मजलूम लोगों से शिक्षा का अधिकार छीन करके उन्हें अंधकार में धकेलना का काम कर रही है परंतु कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कटिबंध है कि भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज गिहार रमन पांडे कार्यालय प्रभारी रामकरण यादव धर्मेंद्र सिंह उदय प्रताप राय सोहैल अहमद सोहैल नोमानी वीरेंद्र कुशवाहा श्री प्रकाश मनसा राजभर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे