रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में लालकिले के पास कार में हुए बम धमाके के बाद यूपी में भी अलर्ट घोषित किया गया है। ऐतियातन लखीमपुर खीरी पुलिस भी सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है।दिल्ली घटना के दृष्टिगत थाना मैलानी क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्य द्वारा पुलिस बल के साथ बस स्टैंड, बस रेलवे जंक्शन मैलानी संदिग्ध व्यक्ति वास्तु प्रतिष्ठान होटल ढाबा की चेकिंग कस्बा मैलानी संसारपुर बांकेगंज एवं कुकुरा में की गई।
