रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी।कस्ता स्थित राधे रमण सोना देवी इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर हिंदू एकता और सनातन संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।
सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, संस्कारों और सनातन धर्म की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी होगी।
कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा किया गया। सम्मेलन के उपरांत खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
